भारत-अमेरिका के बीच LPG आयात का बड़ा करार, घरेलू गैस कीमतों में हो सकती है राहत

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच LPG आयात को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। साल 2026 के लिए लगभग 22 लाख टन प्रतिवर्ष LPG का अनुबंध किया गया है, जिसमें भारत के कुल आयात का करीब 10% अमेरिका से होगा।

पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों ने अमेरिकी कंपनियों के साथ इस करार पर हस्ताक्षर किए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी के अनुसार, यह समझौता अमेरिकी टैरिफ के बीच काफी अहम माना जा रहा है।

साल 2026 में इस आयात का कार्यान्वयन शुरू होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे घरेलू बाजार में LPG की उपलब्धता बढ़ सकती है और कीमतों में स्थिरता आने की संभावना है।

इससे पहले, अमेरिका ने भारतीय कृषि उत्पादों पर अपनी जिद छोड़ दी थी, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों में सुधार का रास्ता साफ हुआ है।

You missed