रायपुर: धान खरीदी केंद्रों में आगजनी, बारदान जलकर खाक

रायपुर: छत्तीसगढ़ में चल रही धान खरीदी व्यवस्था के बीच दो जिलों में आगजनी की घटनाओं ने हलचल मचा दी है।

पहली घटना जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र की लगरा सेवा सहकारी समिति में हुई। धान खरीदी केंद्र के सामने चबूतरे में रखे 40 गठान नए बारदाने अचानक आग की चपेट में आ गए। आग लगने के कारण बारदाने जलकर राख हो गए और अनुमानित 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। बताया गया कि यह बारदाना एक दिन पहले ही प्राधिकृत अधिकारी द्वारा खाली कराया गया था। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

दूसरी घटना कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र के कुंआमालगी गांव में हुई। यहां बारदाने में रखे लगभग 500 धान बोरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। इस घटना में लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने का कारण यहां भी अज्ञात है।

अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच जारी है और कारणों का पता लगाया जा रहा है।