बिलासपुर। न्यायधानी के बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट स्थित एक फल गोदाम में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और शीघ्र ही आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
