झांसी में पत्नी ने बेटे की लत को लेकर उठाया आत्महत्या का कदम, पति ने किया खुलासा

झांसी। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र स्थित आरएच कॉलोनी में बीती रात एक दुखद घटना सामने आई। यहां रविंद्र प्रताप सिंह की पत्नी शीला सिंह ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना रात लगभग 2 बजे की है।

पत्नी का शव मंदिर वाले कमरे में मिला

रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात 2 बजे उनकी नजर पत्नी पर नहीं गई। उन्होंने घर में पत्नी को खोजा और तभी उनका ध्यान उस कमरे की ओर गया, जहां घर में मंदिर बनाया गया था। कमरे में प्रवेश करने पर उन्हें पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

बेटे की लत बनी दुखद कदम की वजह

मृतका के पति ने बताया कि उनका 13 साल का बेटा टीवी देखने और मोबाइल पर ऑनलाइन पबजी गेम खेलने का आदि था। शीला अपने बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित थीं और बार-बार उसे इस आदत से दूर करने की कोशिश करती रही थीं। पत्नी का कहना था कि उनके और उनके पति की सारी पूंजी बेटा ही है, और उसकी लत से भविष्य बर्बाद हो सकता है।

रविंद्र ने बताया कि 11 नवंबर की शाम को घर लौटने पर पत्नी ने बेटे को उसकी आदतों के लिए डांटते हुए कहा था कि ऐसा करने से उसका भविष्य बर्बाद होगा। इसके बाद रात 11 बजे सब सो गए। लेकिन रात 2 बजे पत्नी का शव लटका हुआ मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच

रक्सा थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है।

You missed