रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक बढ़ाई गई निगरानी — पुलिस ने नागरिकों से की अपील, “सतर्क रहें, संदिग्ध दिखे तो तुरंत सूचना दें”
रायपुर। दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए विस्फोट के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसका असर अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी दिख रहा है, जहां प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित करते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
रायपुर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट और बड़े बाजारों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। CISF टीम ने रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों और लगेज की सख्त चेकिंग शुरू कर दी है। प्रत्येक यात्री को पहचान पत्र और सामान की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
वहीं, रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और स्टेशन परिसर के बाहर हर आने-जाने वाले व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है। बस स्टैंड और मुख्य सड़कों पर भी पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
शहर के बड़े बाजारों, मॉल्स और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति में वृद्धि की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहरभर में नाकाबंदी और चेकिंग अभियान जारी है। प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें। पुलिस ने कहा कि रायपुर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अप्रत्याशित घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है।
प्रशासन के अनुसार, शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर CCTV कैमरे और निगरानी उपकरण सक्रिय कर दिए गए हैं। साथ ही, मोबाइल पेट्रोलिंग और फ्लैगिंग पॉइंट पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
रायपुर पुलिस ने सभी सुरक्षा बलों को सक्रिय और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य
