भानुप्रतापपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य पुसऊ राम दुग्गा की बीती रात घर में आग लगने से मौत हो गई। शुरुआती आशंका है कि उन्हें हार्टअटैक आया होगा, जिसके बाद वे तड़पते समय पास में जल रहे अलाव के संपर्क में आए और बिस्तर में आग लग गई।
जानकारी के अनुसार, पुसऊ राम दुग्गा को रात में सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्होंने परिजनों से मालिश करवाई थी। ठंड से बचने के लिए बिस्तर के पास अलाव जला रखा था। देर रात अचानक आग लगने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे।
कमरे में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पुसऊ राम पूरी तरह से जल चुके थे। परिजन तुरंत आग बुझाकर शव को कमरे से बाहर निकाले और भानुप्रतापपुर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। मामले की जांच जारी है।
