बिलासपुर: बुआ का बेटा निकला दरिंदा, 10 साल के बालक के साथ कुकर्म और हत्या

बिलासपुर। मरवाही क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। जानकारी के अनुसार, बालक को निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हत्या से पहले बालक के साथ कुकर्म किया गया था।

पुलिस ने घटना के संदिग्ध रूप से जांच शुरू की और बालक के फुफेरे भाई अर्जुन (25) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। डीएसपी दीपक मिश्रा के अनुसार, आरोपी ने घटना के दिन रात को बालक के घर शराब पी और खाना खाने के बाद बालक को डांट लगाने के बहाने अकेला पाया। नाराजगी में आरोपी ने बालक के साथ कुकर्म किया और उसे निर्माणाधीन मकान में फांसी पर लटका दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों और अधिकारियों में भारी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है।

You missed