रायपुर: इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की मौत में पुलिस लापरवाही का आरोप

रायपुर: राजधानी पुलिस की कथित लापरवाही सामने आई है, जिसमें 1 जून को गायब हुए इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मृणाल राय चौधरी को पुलिस ने लावारिस मानकर दफन कर दिया। हालांकि उनकी लाश 2 जून को ही टाटीबंध इलाके के नाले में मिली थी।

मृतक की बाइक, मोबाइल और पर्स अभी भी गायब हैं। इसके बावजूद पुलिस ने 2 नवंबर को परिवार को बताया कि उनकी मौत के बाद शव लावारिस समझकर दफन कर दिया गया।

परिवार ने पूरे 6 महीने तक राजधानी और प्रदेश के कई थानों का चक्कर काटा और C.M.O. से लेकर PMO तक गुहार लगाई। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और न्याय की गुहार लगाई।

अब शव निकालकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में सिविल लाइन थाना में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज थी।