रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले साल 6 फरवरी तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्य को लेकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। इसका उद्देश्य है कि पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से और सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संपन्न हो सके। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कलेक्टर, एडिशनल कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और बूथ स्तर के बीएलओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को SIR कार्य में ड्यूटी पर तैनात किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार के पत्र के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 अक्टूबर को आदेश जारी किया, जिसे राज्योत्सव और प्रधानमंत्री की विजिट के कारण तुरंत क्रियान्वित नहीं किया जा सका।
छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में भारत निर्वाचन आयोग ने पहले ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया है।
