रायपुर: पंजाब से आई हीरोइन की सप्लाई, दो तस्कर गिरफ्तार

रायपुर: पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 34 ग्राम 60 मिली हीरोइनट्रेलरमोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया। कुल जमानत की कीमत लगभग 18.63 लाख रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 03 नवंबर 2025 को थाना आमानाका पुलिस को सूचना मिली कि सरोना रोड, टाटीबंध चौक के पास दो व्यक्ति, जो पंजाब से आए थे, अपने पास अवैध मादक पदार्थ रखे हैं और बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

पुलिस ने मौके पर ट्रेलर की पहचान कर मनजीत सिंग (53) और हरदीप सिंग (36) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से बरामद सामान में 34.06 ग्राम हीरोइनट्रेलर (15 लाख रुपये)2 मोबाइल फोन (16,600 रुपये) और 1 तौल मशीन (500 रुपये) शामिल है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 356/25, धारा 21 बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।