राजनांदगांव: मरिया भोजन से 24 ग्रामीण बीमार, एक की मौत

राजनांदगांव: गातापार क्षेत्र के लिमउटोला गांव में आयोजित मृत्यु भोज के बाद 24 ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की समस्या हुई, जिसमें एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर हालत में 3 लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया, जबकि 7 से अधिक लोग खैरागढ़ अस्पताल में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गांव में स्वास्थ्य कैम्प लगाकर सभी का इलाज किया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में 50 वर्षीय गायत्री महिला की मृत्यु के बाद 29 अक्टूबर को परंपरागत रूप से मृत्यु भोज आयोजित किया गया। भोज में गांव और आसपास के लोग शामिल हुए थे। भोजन के कुछ घंटों बाद ही कई ग्रामीण उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर बीमार हो गए।

बीमारों में से समारू गोंड की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि 50 वर्षीय अमरिका बाई और उनके 20 वर्षीय बेटे गुप्तेश्वर धुर्वे को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

सीएमएचओ आशीष शर्मा ने बताया कि सभी की स्थिति अब खतरे से बाहर है और स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी रख रहा है।