तखतपुर में घरेलू विवाद खतरनाक, पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या

तखतपुर में घरेलू विवाद खतरनाक, पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या

जूनापारा चौकी क्षेत्र में हुई हत्या से इलाके में सनसनी, आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार किया

तखतपुर। तखतपुर में एक घरेलू विवाद इतना भयंकर हो गया कि पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना जूनापारा चौकी क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मिथुन मेहर और उनकी पत्नी सीमा मेहर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मिथुन पूर्व में भी सीमा पर मारपीट करता रहा। रविवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया, जिससे सीमा ने मौके पर ही दर्दनाक ढंग से दम तोड़ दिया

पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने इतनी भयावह परिणति की कल्पना नहीं की थी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा पूरा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।