Toll पर झंझट खत्म! FASTag की KYC अब मिनटों में, NHAI ने जारी किए नए सरल नियम

आप घर से दूर किसी सफर पर निकले हैं। टोल प्लाज़ा पर लंबी कतार में आपकी कार जैसे ही कैमरे के सामने आती है, अचानक ‘बीप’ की आवाज़ होती है। टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी बताता है’ आपका FASTag ब्लॉक हो गया है।

आपके FASTag का KYV अपडेट नहीं हुआ है। बीते कुछ महीनों से ऐसी शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। कई यात्रियों को हाईवे पर अचानक FASTag निष्क्रिय हो जाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। अगस्त 2024 से लागू हुई यह नई प्रक्रिया अब सख़्ती से लागू की जा रही है, और FASTag उपयोगकर्ताओं के लिए यह बड़ी समस्या बन गई थी। पहले यह प्रक्रिया काफी जटिल थी और बहुत से लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं थी। लेकिन अब सरकार ने इसे आसान बना दिया है।

KYV प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा आसानसोशल मीडिया पर उठे सवालों और लगातार शिकायतों के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag यूज़र्स के लिए बड़ी राहत दी है। NHAI के अंतर्गत काम करने वाली इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने ‘नो योर व्हीकल’ यानी KYV प्रक्रिया को सरल बना दिया है। यह बदलाव सिर्फ एक तकनीकी सुधार नहीं बल्कि देशभर के यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। अब यह प्रक्रिया पहले से काफी आसान, तेज़ और यूज़र-फ्रेंडली हो गई है।

पहले झंझट भरा था प्रोसेसपहले हर वाहन मालिक को KYV पूरा करने के लिए कई दस्तावेज़, फोटो और वाहन की अलग-अलग एंगल से ली गई तस्वीरें अपलोड करनी पड़ती थीं। यही वजह थी कि आम लोगों के लिए यह प्रक्रिया मुश्किल और समय लेने वाली बन गई थी। अब इसे सरल बनाने का उद्देश्य है ग्राहकों की सुविधा बढ़ाना और टोल पर बिना रुकावट यात्रा सुनिश्चित करना।

अब नहीं होगा FASTag ब्लॉकपहले डर था कि अगर KYV प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो FASTag ब्लॉक या निष्क्रिय कर दिया जाएगा। कई लोगों के साथ ऐसा हो भी चुका है, जिससे सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई थी। नई गाइडलाइन में अब यह साफ कर दिया गया है कि जिन यूज़र्स का KYV अपडेट नहीं है, उनका FASTag तुरंत ब्लॉक नहीं किया जाएगा। IHMCL ने कहा है कि ऐसे वाहन मालिकों को पर्याप्त समय और मौका दिया जाएगा ताकि वे बिना परेशानी KYV प्रक्रिया पूरी कर सकें।

नया नियम: अब सिर्फ एक फोटो काफीपहले KYV प्रक्रिया के दौरान वाहन की कई तस्वीरें अपलोड करनी होती थीं जैसे साइड व्यू, रियर व्यू और नंबर प्लेट की अलग फोटो। लेकिन अब इस नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब केवल फ्रंट व्यू की एक फोटो, जिसमें वाहन का नंबर प्लेट और FASTag स्टिकर साफ दिखाई दे, वही अपलोड करनी होगी। इससे प्रक्रिया न सिर्फ तेज़ हुई है, बल्कि यह पूरी तरह झंझट-मुक्त और उपयोगकर्ता के अनुकूल बन गई है।

You missed