भाई दूज 22 या 23 अक्टूबर को? नोट कर लिजिए सही तारीख और टीका का शुभ मुहूर्त

दिवाली के बाद भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को टीका करती हैं और उनके स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करती हैं। भाई दूज का पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन पड़ रही है।

ऐसे में जानिए किस दिन भाई दूज मनाना ज्यादा सही रहेगा।

भाई दूज कब और टीका करने का शुभ मुहूर्त:
भाई दूज 23 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भाई को टीका करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:19 से 03:35 बजे तक रहेगा।

भाई दूज पर ऐसे करें भाई को टीका:
भाई दूज के दिन बहनें प्रातःकाल स्नान कर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद अपने भाई को आमन्त्रित कर पूजा की थाली सजाएं। भाई के माथे पर घी का टीका लगाकर कलावा बांधें और उनकी आरती उतारें। इसके बाद बहन भाई को मिठाई खिलाएं। भाई अपनी सामर्थ्यानुसार बहन को कुछ न कुछ उपहार जरूर देते हैं।

क्यों मनाया जाता है भाई दूज:
भाई दूज का त्योहार यमराज और उनकी बहन युमना से जुड़ा है। कहते हैं इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर गए थे। अपने भाई को देख यमुना बहुत प्रसन्न हुईं और उन्होंने उनकी आरती उतारी और अपने हाथों से भोजन बनाकर खिलाया। कहते हैं तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हो गई।