CG NEWS: लिफ्ट टूटी… मौतें गिरीं… अब कटघरे में प्लांट मालिक! आरकेएम पॉवर प्लांट हादसे की जांच ने खोले सनसनीखेज राज़?

लिफ्ट टूटी… मौतें गिरीं… अब कटघरे में प्लांट मालिक! आरकेएम पॉवर प्लांट हादसे की जांच ने खोले सनसनीखेज राज़?

चार मजदूरों की मौत के बाद हड़कंप: प्रबंधन पर FIR, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सक्ती। आरकेएम पॉवर प्लांट में मंगलवार शाम हुए भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। बॉयलर की मरम्मत के दौरान मजदूरों से भरी लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिससे चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने प्लांट के मालिक समेत 8 अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है।

पुलिस जांच में जिन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है, उनमें शामिल हैं —

  • डॉ. अंडल अरमुगम (ओनर/डायरेक्टर)

  • टीएम सिंगरवेल (डायरेक्टर)

  • सम्मुख राव (प्लांट हेड एवं एडिशनल डायरेक्टर)

  • कमलेश कुमार अग्रवाल (बॉयलर एवं टर्बाइन मेंटेनेंस हेड)

  • मनोज राउत (सेफ्टी ऑफिसर)

  • वेसलीमणि (P & M मेंटेनेंस अधिकारी)

  • कृष्णा गौरव (लिफ्ट इंजीनियर)
    और अन्य जिम्मेदार अधिकारी।

हादसे के बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मजिस्ट्रियल जांच टीम गठित की है। जांच टीम के प्रभारी डभरा SDM होंगे, जिन्हें 30 दिनों के भीतर पूरी रिपोर्ट पेश करनी होगी।

सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में लिफ्ट की मेंटेनेंस में भारी लापरवाही सामने आई है। मजदूरों के परिजन और स्थानीय लोग कंपनी प्रबंधन पर मानव जीवन से खिलवाड़ का आरोप लगा रहे हैं।

🔹 जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🔹 वहीं, घायलों का इलाज जारी है और प्लांट परिसर में सुरक्षा इंतजामों की दोबारा समीक्षा की जा रही है।

👉 हादसे ने फिर एक बार यह सवाल खड़ा कर दिया है — क्या उद्योगों की तेज़ प्रगति की कीमत मजदूरों की जान से चुकाई जा रही है?