रायपुर। शहर में सनसनी फैलाने वाली 86 किलो चांदी की लूट का मामला अब पूरी तरह से उल्टा निकल आया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि सराफा कारोबारी राहुल गोयल ने खुद ही लूट की झूठी कहानी रची थी।
जानकारी के अनुसार, राहुल गोयल क्रिकेट सट्टे में बड़ी रकम हारने के बाद लेनदारों से बचने के लिए यह झूठा आरोप बनाना पड़ा। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू की और तमाम साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर कारोबारी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी। असल में उसने अपनी चांदी खुद ही छिपाई थी ताकि कर्ज से बच सके। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार का झूठा मामला बनाना और सट्टे या कर्ज से बचने के लिए अपराध करना कानूनन गंभीर अपराध है और इसकी कड़ी सजा हो सकती है।
