1 .बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) भर्ती 2025:
BSSC ने ऑफिस अटेंडेंट के 3,727 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन होंगे और इसकी शुरुआत 25 अगस्त 2025 से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
2 .बिहार विधान परिषद भर्ती 2025:
वहीं, बिहार विधान परिषद ने ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट के कुल 24 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए भी उम्मीदवारों को मैट्रिक पास होना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विधान परिषद की वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
दोनों भर्ती में आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होंगे। उम्मीदवारों को संबंधित वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। इस भर्ती से बिहार के लाखों युवाओं को रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। खासकर उन युवाओं के लिए यह एक बड़ी राहत और उम्मीद की किरण साबित होगी जो अब तक नौकरी की तलाश में थे।
