CG में बड़ा धमाका: कांग्रेस विधायक पर FIR, सहकारी बैंक घोटाले से मचा सियासी भूचाल!

CG में बड़ा धमाका: कांग्रेस विधायक पर FIR, सहकारी बैंक घोटाले से मचा सियासी भूचाल!

धोखाधड़ी और फर्जी हस्ताक्षर के आरोप, किसानों के पैसे से खेल – विपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की राजनीति को हिलाकर रख देने वाला घोटाला सामने आया है। जिले में सहकारी बैंक से जुड़े मामले में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर और आपराधिक साजिश के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस प्रकरण में उनके साथ गौतम राठौर को भी आरोपी बनाया गया है। चांपा पुलिस ने दोनों के खिलाफ भादवि की धारा 420, 468, 267 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2015 से 2020 का मामला

पुलिस के अनुसार यह मामला उस समय का है जब बालेश्वर साहू वर्ष 2015 से 2020 तक बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उनके खिलाफ किसानों से धोखाधड़ी और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए।

करीब दो माह पहले राजकुमार शर्मा नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि उनकी 50 एकड़ कृषि भूमि पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन दिलाने के नाम पर विधायक ने एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया। इस प्रक्रिया में शिकायतकर्ता से ब्लैंक चेक लिया गया और उसमें से 78 हजार रुपये निकाल लिए गए।

फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे का इस्तेमाल

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि न सिर्फ उनके, बल्कि उनकी पत्नी और मां के भी फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे का इस्तेमाल कर बैंक खाते से रकम निकाली गई। इस तरह परिवार को वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया।

सियासी भूचाल

पुलिस ने जांच पूरी कर एफआईआर दर्ज कर ली है और अब दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों की संलिप्तता की गहराई तक जांच कर अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

इस घटना ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। विपक्ष ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि किसानों के नाम पर बने सहकारी बैंकों में ही अगर भ्रष्टाचार होगा और उसमें जनप्रतिनिधि शामिल हों, तो यह किसानों के विश्वास के साथ सबसे बड़ी धोखाधड़ी है।