कोरबा जिला के लेमरू थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म एवं दो लोगों की हत्या को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है गौरतलब है कि वर्ष 2021 में पहाड़ी कोरवा की गैंग रेप और दो लोगो की हत्या आरोपियों ने कर दी थी अब इस मामले में एक साथ 5 लोगों के लिए न्यायालय के द्वारा मृत्युदंड की सजा निर्धारित की गई है।
बता दें 4 साल पहले लेमरू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पहाड़ी कोरवा को हवस का शिकार बनाते हुए उसके पिता और एक वच्चे की हत्या कर दी थी। मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आज स्पेशल कोर्ट के जज ममता भोजवानी ने फैसला देते हुए 5 आरोपियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास का सजा सुनाया है।
लेमरू क्षेत्र के गढ़-उपरोड़ा में 29 जनवरी 2021 को पिता-पुत्री और 4 साल की नातिन की हत्या कर दी गई थी। शव जंगल से बरामद हुए थे। उस समय किशोरी जिंदा थी और उसे पत्थर रख दबा दिया गया था। अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। सभी को लाठी-डंडों और पत्थर से कुचलकर मारा गया।