सोशल मीडिया विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: बेमेतरा में युवक की चाकू से हत्या, पूरे इलाके में आक्रोश

बेमेतरा, 27 सितंबर: ग्राम हरदी में गुरुवार शाम लगभग सात बजे टार्जन गायकवाड़ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह सोशल मीडिया में सतनामी समाज के खिलाफ नाबालिग आरोपी द्वारा पोस्ट डाली गई स्टोरी को हटाने का विरोध थी।

घटना के बाद सतनामी समाज में गहरा आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग रात में थाना पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद शव को मुख्य चौक में लाकर चक्काजाम किया गया। पीड़ित परिवार ने एसडीएम दिव्या पोटाई को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि आरोपी को फांसी, परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाए। साथ ही कहा गया कि दस दिनों में मांगें पूरी नहीं हुईं तो सामाजिक बैठक कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।

कांग्रेसी नेता विजय बघेल ने इस हत्या को लेकर राजीव गांधी चौक में धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार की नाकामी पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

घटना का क्रम

टार्जन गायकवाड़ के पिता गुलाब गायकवाड़ की शिकायत के अनुसार, 14 अगस्त को प्रतापपुर स्कूल में जय श्री राम का नारा लगाने के बाद एक शिक्षक को हटाए जाने के बाद नाबालिग आरोपी ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। टार्जन ने पोस्ट हटाने को कहा, जिससे नाराज होकर आरोपी ने गांव छोड़ दिया।

24 सितंबर को आरोपी गांव लौटा और 25 सितंबर को शाम लगभग सात बजे दुकान के पास विवाद के दौरान चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना देखी और तुरंत 108 को सूचित किया, लेकिन मदद नहीं मिली। नवागढ़ पुलिस ने टार्जन को अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नवागढ़ थाना में गुलाब गायकवाड़ की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 103, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद आरोपी को पकड़ा गया और उसके परिजनों को सामाजिक अनहोनी की आशंका में थाना ले जाया गया। एसपी के निर्देश पर पूरे जिले की पुलिस टीम नवागढ़ पहुंची और स्थिति नियंत्रण में लाई गई