मंदिर के पास बीच सड़क पर हड़कंप! युवक ने पुलिसकर्मी पर किया डंडे से हमला, CCTV वायरल

डोंगरगढ़। नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर के पास चंद्रगिरि चौक पर डरावनी घटना हुई। एक युवक ने अचानक पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया। घटना में पुलिस जवान घायल हो गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, युवक पहले गुरुद्वारा पार्किंग में विवाद कर रहा था। पार्किंग कर्मचारियों ने उसे समझाया और बाहर निकाला, लेकिन उसने उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिसकर्मी को सूचना दी गई।

युवक को पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से थाने ले गई, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर से मौके पर पहुंचा और अचानक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपी को पकड़ा। घटना का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मी का इलाज हो चुका है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।