शहर की खराब सड़कों को लेकर अ.भा.वि.प. द्वारा एसडीएम के समक्ष सौपा गया ज्ञापन.

सीतापुर/कृष्णा सोनी- शहर की खराब सड़क से शहरवासी काफी परेशान है, इसके लिए प्रशासन की ओर से कोई भी ठोस कदम अभी तक नही उठाया गया है। बता दें कि खराब सड़कों के कारण पूरा शहर धूल से ढक जाता है जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीतापुर के द्वारा नगर में गुजरने वाली खस्ता हाल एनएच 43 सड़क के सुधार कार्य के लिए अनुविभागय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर रोड को जल्द से जल्द डामरीकरण करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि रोड खराब एवं धूल की वजह से छात्रों एवं नगरवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा एवं सांस सम्बन्धी बीमारिया बढ़ रही है ज्ञापन सौपने के दौरान नगर मंत्री सोनू सोनी रितिक गुप्ता क्रिशू गुप्ता विमल दास सनी दास शिवा तौकीर अंसारी विनय गुप्ता एवं अन्य उपस्थित थे।

You missed