दूध-घी से पनीर और आइसक्रीम तक, 22 सितंबर से अमूल और मदर डेयरी के प्रोडक्ट होंगे सस्ते!

नई दिल्ली, 21 सितंबर: कल यानी 22 सितंबर से देश में जीएसटी 2.0 सुधार लागू होने जा रहा है। सरकार ने जीएसटी स्लैब को केवल 5% और 18% तक सीमित कर दिया है, जबकि पुराने 12-28% स्लैब हटा दिए गए हैं। इसका सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों और डेयरी प्रोडक्ट्स पर पड़ेगा।

मदर डेयरी की कटौती:

  • 1 लीटर UHT मिल्क: 77 रुपये → 75 रुपये

  • पनीर (200 ग्राम): 95 रुपये → 92 रुपये

  • मक्खन (500 ग्राम): 305 रुपये → 285 रुपये

  • घी (1 लीटर): 675 रुपये → 645 रुपये

  • फ्रोजन मटर (1 किलो): 230 रुपये → 215 रुपये

  • आइसक्रीम (100 एमएल चोको वनीला): 30 रुपये → 25 रुपये

अमूल के प्रोडक्ट्स भी हुए सस्ते:

  • 1 लीटर UHT मिल्क: 77 रुपये → 75 रुपये

  • पनीर (200 ग्राम): 99 रुपये → 95 रुपये

  • मक्खन (500 ग्राम): 305 रुपये → 285 रुपये

  • घी (1 लीटर): 650 रुपये → 610 रुपये

  • चीज़ (1 किलो): 575 रुपये → 545 रुपये

  • आइसक्रीम वनीला मैजिट कप (1 लीटर): 195 रुपये → 180 रुपये

विशेष खबर:
इस जीएसटी कट से न केवल दूध और घी बल्कि पनीर, आइसक्रीम, बटर, फ्रोजन फूड्स और बेकरी आइटम भी सस्ते हो जाएंगे। मदर डेयरी और अमूल ने नई रेट लिस्ट पहले ही शेयर कर दी है, ताकि कल से ग्राहकों को सीधा फायदा मिल सके।

नवरात्रि की शुरुआत पर तोहफा:
फाइनेंस मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि ये टैक्स सुधार नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगे, यानी 22 सितंबर से देश के हर घर में जीएसटी कट का फायदा दिखाई देगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे, जहां अनुमान है कि वे जीएसटी सुधारों पर जानकारी देंगे।