एशिया कप से बाहर होते ही अफगानिस्तान का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश सीरीज के लिए नामी खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 अफगानिस्तान के लिए निराशाजनक साबित हुआ। सुपर-4 के दावेदार माने जाने वाली अफगानिस्तान टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। हालांकि, टूर्नामेंट से बाहर होते ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अगली तैयारी तुरंत शुरू कर दी है

टीम का बड़ा ऐलान:
ACB ने बांग्लादेश के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेली जाएगी, जिसमें तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले शामिल हैं। अफगानिस्तान टीम अब नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है, जो अगले साल होने वाले ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा भी होगी।

सीरीज शेड्यूल:

  • टी20 सीरीज: 2 अक्टूबर से

  • ODI सीरीज: 8 अक्टूबर से

टी20 में कप्तानी राशिद खान संभालेंगे, जबकि वनडे में टीम का नेतृत्व हशमतुल्लाह शाहिदी करेंगे। तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी और ऑलराउंडर्स गुलबदिन नैब और करीम जानत को टीम से बाहर रखा गया है।

अफगानिस्तान टी20I स्क्वॉड:
राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अटल, वफियुल्लाह ताराखिल, दरवेश रासूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शरफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मजीब उल रहमान, बशीर अहमद, फरीद अहमद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई।

अफगानिस्तान ODI स्क्वॉड:
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सदीकुल्लाह अटल, दरवेश रासूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, रशिद खान, नंग्याल खरोती, एएम गजनफर, अब्दुल्ला अहमदजई, बशीर अहमद, मोहम्मद सलीम साफी।