सारगुजा, 19/09/25: आज रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त अनुशासन बनाए रखने तथा जन जन तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
परेड और निरीक्षण की मुख्य बातें:
-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्न आउट और वेशभूषा का निरीक्षण किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 31 अधिकारियों/कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।
-
पुलिस बैंड टीम और डॉग हैंडलर के कार्य का निरीक्षण कर डॉग के खान-पान और परेड की मधुर धुन पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
-
वाहन शाखा का निरीक्षण कर सभी सरकारी वाहनों के रखरखाव और ड्राइवर डायरी को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
-
शस्त्रागार और स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स एवं एम्युनेशन के संधारण की व्यवस्था सुधारने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए।
साइबर जागरूकता पर जोर:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों/कर्मचारियों को सरगुजा पुलिस के ऑफिसियल पेज (Facebook, Instagram और X) फॉलो करने के निर्देश दिए। इसके माध्यम से नागरिकों तक साइबर सुरक्षा और सुरक्षा संबंधित जागरूकता संदेश पहुंचाए जाएंगे। पुलिस बल इन संदेशों को अपने आस-पास के लोगों और परिवारों तक साझा कर सकते हैं, ताकि घटनाओं को होने से पहले ही नियंत्रित किया जा सके।
यातायात व्यवस्था और चौक-चौराहों में सतर्कता:
जिले की यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को चौक-चौराहों पर चुस्त-दुरुस्त रहकर नागरिकों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने के निर्देश दिए गए।
उपस्थिति:
जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक दिलीप दुबे सहित कुल 178 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार और आम नागरिकों से सरगुजा पुलिस के ऑफिसियल पेज को फॉलो करने की अपील की ताकि सुरक्षा और जागरूकता के संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
