सरगुजा में ABPA का बड़ा संगठन विस्तार, उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली अहम जिम्मेदारी; संगठन को नई मजबूती देने की तैयारी

अंबिकापुर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) छत्तीसगढ़ ने संगठन को प्रदेश और संभाग स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने सरगुजा संभाग में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उदय पण्डो को संभाग संयोजक और रूपेश यादव को संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति के मुताबिक, दोनों पदाधिकारियों को सरगुजा संभाग में संगठन के विस्तार के साथ-साथ फार्मासिस्टों के हितों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और फार्मासिस्टों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर रहेगा।

उदय पण्डो को संभाग संयोजक की जिम्मेदारी

उदय पण्डो सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति (पीव्हीटीजी) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें सरगुजा संभाग में संगठन के समन्वय और विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रूपेश यादव बने संभाग अध्यक्ष

वहीं रूपेश यादव छात्र एवं सामाजिक क्षेत्र में संगठनात्मक अनुभव रखते हैं। वे NSUI के बलरामपुर जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसी अनुभव को देखते हुए ABPA ने उन्हें सरगुजा संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उदय पण्डो और रूपेश यादव के नेतृत्व में सरगुजा संभाग में ABPA की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही फार्मासिस्टों से जुड़े मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्रभावी तरीके से संबंधित मंचों तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका और मजबूत होगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जताया आभार

जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाया जाएगा। सरगुजा संभाग में संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक फार्मासिस्टों को जोड़ने और उनके हितों के लिए लगातार काम करने का प्रयास किया जाएगा।

You missed