CG Education Department Transfer: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल , कई जिलों के DEO-BEO बदले, रायपुर में किसे मिली बड़ी जिम्मेदारी?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के तबादले का आदेश जारी करते हुए कई जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इस तबादला सूची के सामने आते ही शिक्षा महकमे में हलचल तेज हो गई है।

जारी आदेश के अनुसार एम. जी. सतीश कुमार को रायपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कई जिलों में प्रभारी डीईओ की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

आदेश के मुताबिक बीएल देवांगन को प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से स्थानांतरित कर महासमुंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार तांडे को सक्ती भेजा गया है, जबकि रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा संदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा, श्यामानंद साहू को रायगढ़, राजेश चंद्राकर को गरियाबंद, मधुलिका तिवारी को धमतरी तथा अभय जायसवाल को बेमेतरा का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकार ने बस्तर संभाग के जिलों में भी बदलाव करते हुए राजेश कुमार पांडेय को बीजापुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया है। वहीं महेंद्र नाथ पांडे को नारायणपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शिक्षा विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी शैक्षणिक सत्र और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच नई पदस्थापनाओं को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

देखें लिस्ट –