रायपुर। राज्य शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, गृह विभाग में सचिव के पद पर पदस्थ रमेश कुमार शर्मा को स्थानांतरित कर सहकारिता विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी किया गया।
प्रशासनिक गलियारों में इस आदेश के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सहकारिता विभाग राज्य की महत्वपूर्ण योजनाओं और सहकारी संस्थाओं के संचालन से जुड़ा हुआ है, ऐसे में रमेश कुमार शर्मा की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
राज्य शासन के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से इस बदलाव के पीछे कोई विशेष कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।
फिलहाल, आदेश जारी होने के साथ ही रमेश Kumar शर्मा के नए पदस्थापना को लेकर प्रशासनिक महकमे में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

