गांव की महिलाओं के लिए ‘खुला दरवाजा’… बस 8वीं पास और मिल सकती है नौकरी, मौका हाथ से निकला तो पछतावा तय!

जगदलपुर।
प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है, लेकिन इसमें देर करना भारी पड़ सकता है। आंगनबाड़ी में निकली सीमित भर्तियों ने ग्रामीण इलाकों में हलचल बढ़ा दी है, जहां अब 8वीं पास महिलाएं भी नौकरी का सपना पूरा कर सकती हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत सीजी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के तहत जगदलपुर (ग्रामीण) क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत नेतानार के रंधारीरास केंद्र में कार्यकर्ता का एक पद और ग्राम पंचायत माड़पाल के दीवानपारा केंद्र में सहायिका का एक पद खाली है। इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना आवेदन निर्धारित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

पात्रता की बात करें तो आवेदन केवल उन्हीं महिलाओं के लिए मान्य होगा, जिनकी उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच है और जो उसी ग्राम की स्थायी निवासी हैं, जहां आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। शैक्षणिक योग्यता में कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि सहायिका पद के लिए 8वीं पास होना पर्याप्त है।

चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। यानी इस भर्ती में जरूरतमंद महिलाओं के लिए आगे बढ़ने का एक मजबूत मौका है।

आवेदन के साथ जन्म तिथि प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अनुभव से जुड़े दस्तावेज स्व-प्रमाणित रूप में जमा करना अनिवार्य होगा। यह भर्ती मानसेवी आधार पर की जाएगी, जिसका उद्देश्य गांव स्तर पर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को मजबूत करना है।