अचानक जगन्नाथ मंदिर पहुंचे CM विष्णुदेव साय…महाआरती में शामिल होकर की खास प्रार्थना, क्या मांगा भगवान से?


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद मांगा।

महाआरती में हुए शामिल

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में आयोजित महाआरती में भाग लेकर पूरे विधि-विधान से पूजा की। मंदिर परिसर में इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु भी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की आराधना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

You missed