‘SANKALP’ बजट में बड़ा ऐलान! इंद्रावती बैराज को 68 करोड़, 250 महतारी सदन और बच्चियों को ₹1.5 लाख

रायपुर:
छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री OP Choudhary ने 2026-27 का बजट ‘संकल्प’ थीम के साथ पेश किया। ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद इस बार सरकार ने SANKALP विजन के जरिए समावेशी विकास से लेकर अधोसंरचना और निवेश तक का रोडमैप सामने रखा।

S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अन्त्योदय
L – लाइवलीहुड
P – पॉलिसी से परिणाम तक


🌊 इंद्रावती पर बैराज निर्माण

बस्तर क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए इंद्रावती नदी के मटनार और देउरगांव में बैराज निर्माण हेतु 68 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है (24 करोड़ लागत के प्रावधान के साथ)।


👩‍👧 250 महतारी सदन बनेंगे

महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 250 महतारी सदन बनाए जाएंगे।

  • इसके लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान


🎀 बच्चियों को 18 साल पर ₹1.5 लाख

सरकार ने रानी दुर्गावती योजना की घोषणा की है।

  • 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर बच्चियों को 1.5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।


🏥 स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े फैसले

  • शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक इलाज की सुविधा

    • इसके लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान

  • कांकेर, कोरबा और महासमुंद में नए नर्सिंग कॉलेज

  • रायपुर में खाद लैब का निर्माण

  • मेकाहारा अस्पताल में AI के उपयोग के लिए 10 करोड़ रुपये

  • मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपये

  • बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती


🛣️ कनेक्टिविटी और आजीविका पर जोर

  • बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ रुपये

  • बस्तर और सरगुजा को रोड नेटवर्क से जोड़ने के लिए विशेष प्रावधान

  • आजीविका आधारित सेक्टर—राइस मिल, पोल्ट्री फार्म, एग्रो-फॉरेस्ट प्रोसेसिंग उद्योगों के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश


🌄 पर्यटन और शिक्षा

  • मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन विकास

  • बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी


👉 कुल मिलाकर ‘SANKALP’ बजट में महिलाओं, बच्चियों, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और बस्तर-सर्गुजा के समग्र विकास पर बड़ा फोकस नजर आया। अब देखना होगा कि ये घोषणाएं जमीन पर कितनी तेजी से उतरती हैं।