रायपुर में गरजा खेलों का महासंग्राम!जब मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेडियम… और देशभर के दिग्गज खिलाड़ी आमने-सामने आ गए

रायपुर।
रायपुर का सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम सोमवार को खेलों के रोमांच से थर्रा उठा, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन किया। 3 फरवरी से 8 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आई 16 टीमें जीत के लिए आमने-सामने हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य व्हॉलीबॉल एसोशिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मैदान में उतर रहे हैं, जिससे मुकाबले और भी ज़्यादा खतरनाक और दिल थाम देने वाले बन गए हैं।

 कांटे का मुकाबला… और मुख्यमंत्री की खास मौजूदगी

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री श्री साय इंडोर स्टेडियम में ही रुके और तमिलनाडु बनाम सर्विसेस के बीच हुए पहले मुकाबले को पूरा देखा। मैच इतना रोमांचक रहा कि हर पॉइंट पर दर्शकों की धड़कनें तेज़ होती रहीं। मुकाबला खत्म होने के बाद ही मुख्यमंत्री स्टेडियम से रवाना हुए। इस दौरान विधायक सुनील सोनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 “खेल छत्तीसगढ़ की नई पहचान बना रहे हैं” – मुख्यमंत्री

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा—

“छत्तीसगढ़ की धरती पर देशभर से आए खिलाड़ियों का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। व्हॉलीबॉल टीमवर्क, सहयोग और समन्वय का खेल है। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

 खिलाड़ियों के लिए बड़े ऐलान, इनाम सुनकर चौंक जाएंगे

मुख्यमंत्री श्री साय ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए बड़े ऐलान करते हुए कहा—

  • वर्षों से बंद राज्य खेल अलंकरण सम्मान को फिर से शुरू किया गया है

  • ओलंपिक में भागीदारी पर 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

  •  स्वर्ण पदक पर 3 करोड़ रुपये

  •  रजत पदक पर 2 करोड़ रुपये

  •  कांस्य पदक पर 1 करोड़ रुपये

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो वर्षों से आयोजित बस्तर ओलंपिक में लाखों युवाओं की भागीदारी ने छत्तीसगढ़ को खेलों के नक्शे पर अलग पहचान दिलाई है।

 कौन-कौन रहा मौजूद

छत्तीसगढ़ व्हॉलीबॉल एसोशिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव विक्रम सिसोदिया, भारतीय व्हॉलीबॉल संघ के महासचिव रामानंद चौधरी, सहित कई राज्यों के संघ पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेलप्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 इन राज्यों की टीमें ले रही हैं हिस्सा

पुरुष वर्ग:
रेलवे, सर्विसेस, इंडियन यूनिवर्सिटी, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़

महिला वर्ग:
रेलवे, इंडियन यूनिवर्सिटी, केरल, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़

इन टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं—यानी हर मुकाबला होगा करो या मरो जैसा।