FB LOVE TRAP: फेसबुक से शुरू हुआ प्यार, दुष्कर्म तक पहुंचा मामला—प्रेग्नेंट होते ही रेलकर्मी फरार

FB LOVE TRAP: फेसबुक से शुरू हुआ प्यार, दुष्कर्म तक पहुंचा मामला—प्रेग्नेंट होते ही रेलकर्मी फरार

शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शिकार, गर्भपात के बाद मुकरा आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर।
सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर प्रेमजाल बिछाकर युवती से दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने पर फरार हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेलवे में पदस्थ टेक्नीशियन के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा

उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर निवासी 27 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2024 में उसकी पहचान बनारस के खोचवा निवासी रिशब कुमार सिंह (34) से फेसबुक के जरिए हुई थी। ऑनलाइन बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती और फिर प्रेम संबंध बन गए। आरोपी ने युवती से प्यार और शादी का वादा किया, जिस पर युवती उसकी बातों में आ गई।

बुलाकर किया दुष्कर्म, फिर लगातार शोषण

पीड़िता के अनुसार वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान वर्ष 2024 में आरोपी ने उसे बनारस बुलाया, जहां हैदराबाद गेट के पास एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिससे नवंबर 2024 में युवती गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी आरोपी को हुई तो उसने गर्भपात की दवा खिलाकर अबॉर्शन करा दिया।

रेलवे में नौकरी, बिलासपुर में भी जारी रहा शोषण

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी का रेलवे में बिलासपुर में चयन हो गया। वह टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पद पर प्रशिक्षण के लिए बिलासपुर आया। नवंबर 2025 में सक्ती स्टेशन के पास कमरा लेकर 8–9 दिनों तक उसने फिर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में झूठी जानकारी देकर उसे वापस भेज दिया।

शादी की बात पर पलटा, पहचान से किया इनकार

जनवरी 2026 में जब पीड़िता बिना सूचना के बिलासपुर पहुंची तो आरोपी ने पहले कार्यालय में पहचान से इनकार कर दिया। बाद में होटल ले जाकर फिर शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने साफ कह दिया कि वह केवल शारीरिक संबंध के लिए था, शादी का कोई वादा नहीं किया।

थाने पहुंची पीड़िता, केस दर्ज

आरोपी की हरकतों से टूट चुकी पीड़िता ने आखिरकार तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।