राजनांदगांव: दुर्ग रोड पर बीती रात लगभग ढ़ेढ बजे हुई सड़क दुर्घटना में शुभम वैष्णव (29) की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार शुभम स्थानीय सहदेव नगर का निवासी था।
मिली जानकारी के अनुसार, शुभम बाइक से दुर्ग से लौट रहा था, तभी अग्रवाल ट्रांसपोर्ट के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का नाम उमेश वैष्णव है।
कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने पुष्टि की कि ट्रक चालक मेहताब खान के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने और मोटरयान एक्ट का उल्लंघन करने के तहत मामला दर्ज किया गया है।
