सूरजपुर: कलेक्टर एस. जयवर्धन ने तहसील भैयाथान का निरीक्षण कर नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई और संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान भटगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 के तहत 44 नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया गया। इसमें से 25 मतदाताओं की सुनवाई की जा चुकी है। शेष मतदाताओं के लिए आगामी सुनवाई की तिथि 05 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
सुनवाई में संबंधित BLO (बीएलओ) उपस्थित रहे और प्राप्त दस्तावेजों को परीक्षण हेतु DEO (डीईओ) पोर्टल में प्रेषित किया गया। कलेक्टर जयवर्धन ने कहा कि मतदाता सूची की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना चुनाव प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है।
