रायपुर एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से सांड की मौत

रायपुर: राजधानी रायपुर के एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक सांड आ जाने से वाहन उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है, जबकि टक्कर से सांड की मौके पर ही मौत हो गई

पुलिस ने संभाला मोर्चा:
घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।