बिलासपुर: रेल यात्रियों के लिए असुविधाजनक खबर सामने आई है। टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या 18113/18114) को 27 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन 12 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक संचालित नहीं होगी।
बिलासपुर रेलवे जोन के सीनियर पीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि यह निर्णय दक्षिण पूर्व रेलवे के मेंटेनेंस वर्कशॉप में चल रहे सुधार कार्य के चलते लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेनों को परिचालन में लाने से पहले उनका रखरखाव इसी वर्कशॉप में किया जाता है, ऐसे में तकनीकी कारणों से ट्रेन को अस्थायी रूप से रद्द करना पड़ा है।
रेल प्रशासन ने इस दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी पर खेद जताया है। ट्रेन रद्द रहने की अवधि में इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों या अन्य साधनों का सहारा लेना होगा। रेलवे की ओर से यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।
