दुर्ग: जिले की जामुल थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ग्राम सुरडुंग नाला के पास खुले स्थान पर कुछ लोग रुपए-पैसों की बाजी लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की। रेड के दौरान सभी आरोपी जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें मौके से ही पकड़ लिया गया।
₹91,500 नकद और ताश जब्त:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹91,500 नकद और 52 पत्ती ताश का एक सेट जब्त किया है। जब्त सामग्री को सबूत के तौर पर सीज कर लिया गया है।
कानूनी कार्रवाई:
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
-
शेखर देवांगन – निवासी महामाया वार्ड, ग्राम सुरडुंग
-
रामा बघेल – निवासी कैलाश नगर
-
संतोष शुक्ला – निवासी मीलन चौक, सुरडुंग
-
जितेंद्र साहनी – निवासी इंदिरा नगर, सुपेला
-
मुरली साहू – निवासी जेवरा सिरसा
-
राजेश साहू – निवासी हाउसिंग बोर्ड, चरोदा
-
सत्यम साहू – निवासी शिव मंदिर, जामुल
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
