धमतरी: थाना कुरूद क्षेत्र में 7 दिसंबर की रात ग्राम सेमरा बी में हुई मारपीट के मामले में मृतक रोहित कुमार नाग (23 वर्ष) की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक रोहित नाग ने तालाब किनारे हो रही गाली-गलौज का विरोध किया, जिस पर चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू, झन्नु ध्रुव और अन्य साथियों ने उसे पकड़कर हाथ-मुक्का, लोहे के पाइप और चाकू से हमला किया। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी आरोपियों ने एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। गंभीर हालत में रोहित को किश्चन अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां 8 दिसंबर की रात 2 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया। विवेचना में आरोपी चंद्रशेखर साहू, झन्नु ध्रुव और घटना में शामिल बालक का बयान लिया गया। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा व अन्य सामान जप्त कर लिया गया।
मुख्य आरोपी चंद्रशेखर साहू (25 वर्ष) और झन्नु ध्रुव (24 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
-
चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू, पिता टुकेश साहू, ग्राम दोनर, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी
-
झन्नु ध्रुव, पिता नंद कुमार ध्रुव, ग्राम दोनर, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और सभी बचे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।
