घर में सो रही थी बुजुर्ग महिला, तभी गेट और दीवार तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार और फिर

इंसान सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने घर में ही महसूस करता है। घर इंसान को बारिश से, धूप से, आंधी से और बाहरी खतरों से भी बचाता है। लेकिन कई बार कुछ लोग खतरा बनकर सीधे घर के अंदर ही एंट्री मार देते हैं।

कभी कोई जानवर घर के अंदर घुस जाता है तो कभी जंगली जानवर किसी के फ्लैट में घुस जाता है। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं और अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक बहुत ही खतरनाक ड्राइवर के कारण एक महिला की जान खतरे में आ गई थी। दरअसल एक कार एक घर का गेट और दीवार तोड़ती हुई सीधे अंदर घुस गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गेट और दीवार तोड़कर घर में घुसी कार:
वीडियो एक सोसाइटी के अंदर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार मेन गेट से अंदर आती है मगर तभी ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो उस कार को लेकर एक घर में घुस जाता है। उस घर के दरवाजे को तोड़कर वो घर के अंदर पहुंच जाता है। घर के अंदर एक महिला लेटी हुई थी जिसके काफी करीब जाकर वो कार रुकी। अगर कार नहीं रुकती तो महिला की जान भी जा सकती थी। राहत की बात है कि महिला को कुछ नहीं हुआ मगर वहां कई सारे सामान टूट गए। यह पूरा मामला दिल्ली के रोहिणी इलाके का है।

बच गई बुजुर्ग महिला:
CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की ये लग्जरी SUV बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ी, फिर जोरदार टक्कर मारते हुए घर केमुख्य गेट को तोड़कर अंदर घुस गई। ऐसा कहा जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि गेट के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी घर के अंदर करीब 15-20 फीट तक चली गई है। पूरा मामला रोहिणी सेक्टर-25 का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक मकान में सोमवार रात करीब 1:30 बजे SUV कार बेकाबू होकर एक मकान के अंदर जा घुसी। उस दौरान एक बुजुर्ग महिला बिस्तर पर बैठी हुई थी। लेकिन महिला महज चंद इंच के फासले से बाल-बाल बच गईं।

कल टैंकर में भिड़ गई थी तेज रफ्तार कार:
कल यानी 25 नवंबर को भी एक हादसे की खबर सामने आई थी जो ओडिशा के कटक की थी। मंगलवार तड़के चौद्वार इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक टैंकर जाजपुर से कटक की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी ओर पहुंच गई। कार के डिवाइडर पार करते ही सामने से आ रहा एक टैंकर कार से भीषण रूप से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे। इसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में SCB मेडिकल कॉलेज, कटक में भर्ती कराया गया है।