अमीन भर्ती परीक्षा 2025: अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड और दिशा-निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को राज्य के 16 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय पूर्वाहन 12:00 बजे से 2:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा के सुचारू संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यापम ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और ड्रेस कोड जारी किए हैं, जिनका पालन सभी परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य होगा।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने केंद्र का अवलोकन करना होगा।

  • परीक्षा वाले दिन कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है।

  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले, यानी सुबह 11:30 बजे, केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य

  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने होंगे।

  • प्रतिबंधित रंग: काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैगनी और गहरा चॉकलेट।

  • स्वेटर: केवल बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर अनुमति योग्य, सुरक्षा जांच अनिवार्य।

  • धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक में आने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा।

संचार उपकरण और अन्य प्रतिबंध

  • परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनने की अनुमति।

  • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित।

  • प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि।

  • केवल काला या नीला बॉल पेन साथ ले जाने की अनुमति होगी।

  • अनुचित साधन का उपयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त हो सकती है।