सूरजपुर में हाथियों के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत

सूरजपुर। जिले के रमकोला से लगे जंगल में हाथियों के हमले से सरफुद्दीन (55) पिता मोहम्मद हबीब की मौत हो गई। मृतक अपने साथियों के साथ गाय और जड़ी-बूटी की तलाश में जंगल गया था।

जानकारी के अनुसार, सरफुद्दीन अपने साथ सद्दाम, लालबाबू पण्डो, रतन पण्डो और अजमेर अली के साथ मोटरसाइकिल से जंगल की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान वन विभाग के सुरक्षाकर्मी और वनरक्षक ने फोन पर सूचना दी कि जंगल के भीतर हाथियों का दल सक्रिय है और आगे बढ़ रहा है। साथियों ने लौटने की सलाह दी, लेकिन सरफुद्दीन ने कहा कि गाय गुम हो गई है और वह पता लगाकर तुरंत लौट आएंगे।

इस बीच हाथियों का सामना होते ही सरफुद्दीन हाथियों के कुचले जाने से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में गहरा सदमा फैल गया है।