Udaipur Royal Wedding: अरबपति की शादी में पहुंचीं जेनिफर लोपेज, एयरपोर्ट पर दिए फ्लाइंग किस — जस्टिन बीबर और रणवीर-शाहिद का धमाकेदार परफॉर्मेंस

 उदयपुर में हो रही इंटरनेशनल लेवल की इस ग्रैंड रॉयल वेडिंग में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों का जमावड़ा

Udaipur Royal Wedding: उदयपुर इन दिनों एक ऐसी शाही शादी का गवाह बन रहा है, जिसने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अरबपति ऑरलैंडो पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी सुपरऑर्डर के को-फाउंडर वामसी गदिराजू से हो रही है। इस हाई-प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग में हॉलीवुड पॉप आइकॉन जेनिफर लोपेज अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए इंडिया पहुंच चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जेनिफर लोपेज उदयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखाई देती हैं, जहां उन्होंने पैपराज़ी को हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर अभिवादन किया। लंबे ब्राउन फर कोट, सनग्लासेस और ब्लैक हील्स में जेनिफर का रॉयल लुक चर्चा में है। बिना फोटो खिंचवाए वह तुरंत अपनी कार में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गईं।

यह पहली बार नहीं है जब जेनिफर भारत में किसी शाही शादी का हिस्सा बनी हों। इससे पहले 2015 में उन्होंने संजय हिंदुजा और अनु महतानी की शादी में परफॉर्म कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी इस बार की वापसी ने फैंस और मेहमानों में जबरदस्त उत्साह बढ़ा दिया है।

जस्टिन बीबर, टिस्टो और विज खलीफा भी करेंगे परफॉर्म

इस मल्टी-डे इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स की लाइनअप और भी ज्यादा ग्लैमरस हो चुकी है। जेनिफर लोपेज के अलावा जस्टिन बीबर के भी परफॉर्म करने की खबर है, जिससे इवेंट की ग्लोबल चर्चा और बढ़ गई है। डच DJ टिस्टो ने संगीत नाइट में अपना धमाकेदार सेट पेश किया, जिसने पूरे माहौल को म्यूजिक फेस्टिवल में बदल दिया। वहीं अमेरिकी रैपर विज खलीफा भी इस रॉयल शादी को और खास बनाने के लिए इंडिया पहुंच चुके हैं।

रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, जान्हवी और कृति का बॉलीवुड तड़का

शादी के समारोह की शुरुआत द लीला पैलेस में हुए भव्य संगीत सेरेमनी से हुई, जहां बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से माहौल में चार चांद लगा दिए।

  • रणवीर सिंह ने अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया।

  • शाहिद कपूरजान्हवी कपूरवरुण धवनकृति सैननजैकलीन फर्नांडीज ने स्टेज पर धमाकेदार एक्ट दिए।

  • सेरेमनी के होस्ट निर्देशक करण जौहर ने अपने सिग्नेचर अंदाज में रात को खास बना दिया।

सोशल मीडिया पर इन सेलिब्रेशन के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

23 नवंबर को होंगे शादी के मुख्य रस्म

ग्लोबल सेलेब्रिटीज, बिजनेस लीडर्स और हाई-प्रोफाइल गेस्ट्स की मौजूदगी में शादी की मुख्य रस्म 23 नवंबर को संपन्न होगी। यह रॉयल वेडिंग इस साल की सबसे चर्चित और ग्लैमरस इवेंट्स में से एक बन चुकी है।