दुबई। दुबई एयर शो 2025 में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हवाई करतब दिखा रहे इस विमान के जमीन पर गिरने और उसमें आग लगने की घटना ने सबको हैरान कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा हवाई कलाबाजी के दौरान नेगेटिव जी टर्न लेते समय किसी चूक के कारण हुआ हो सकता है।
हादसे में पायलट की मौत
हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी पायलट नमंश स्याल की मौत हो गई। उनका परिवार वायुसेना से जुड़ा रहा है—पिता रिटायर्ड अफसर और पत्नी वर्तमान में एयरफोर्स अधिकारी हैं।
नेगेटिव जी टर्न क्या है?
नेगेटिव जी टर्न की स्थिति तब बनती है जब विमान पर गुरुत्वाकर्षण का बल विपरीत दिशा में लगता है।
-
यह स्थिति आमतौर पर हवाई करतब या इमरजेंसी लैंडिंग / टर्बुलेंस के दौरान बन सकती है।
-
पायलटों को इस स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
एयर फोर्स की जांच
भारतीय वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इनक्वायरी का आदेश दे दिया है। हादसे की असली वजह और तकनीकी कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तेजस फाइटर प्लेन आसमान से गिरते हुए और विस्फोट के साथ आग पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है।
हादसा दुबई एयर शो के दौरान दर्शकों की मौजूदगी में हुआ, जिससे घटना और भी चिंताजनक बनी। फिलहाल, नेगेटिव जी टर्न के कारण हादसा हुआ या कोई तकनीकी वजह रही, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।
