राजनांदगांव। कृषि उपज मंडी में धान की खरीदी-बिक्री करने वाले संबलपुर निवासी रामखिलावन साहू (49 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव सिंघोला धान खरीदी केंद्र के पास लगे पेड़ पर लटका हुआ मिला, जिससे आसपास का माहौल गमगीन हो गया।
परिवार और गांव में शोक का माहौल
रामखिलावन साहू के अचानक निधन से परिवार और गांव में गहरा सदमा है। ग्रामीण और परिजन अभी भी इस घटना से परेशान हैं।
पुलिस ने मर्ग कायम कर की जांच
मामले में सिंघोला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
