बलरामपुर। लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड ने जिले में स्कूलों के समय को पूरी तरह बदलने पर मजबूर कर दिया है। ठिठुरन भरी सुबह और गिरते तापमान को देखते हुए बलरामपुर कलेक्टर ने शासकीय व निजी सभी स्कूलों के लिए नई टाइमिंग का आदेश जारी किया है।
यह फैसला बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए लिया गया है, लेकिन नई समय-सारणी ने अभिभावकों और छात्रों में हलचल मचा दी है।
दो पाली वाले स्कूलों में बदलाव
पहली पाली
-
सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक
-
शनिवार को 12:45 बजे से 4:15 बजे तक
दूसरी पाली
-
दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक
-
शनिवार को सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक
एक पाली वाले स्कूलों की नई टाइमिंग
-
सोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
-
शनिवार: सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश के बाद जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में तुरंत प्रभाव से नई समय-सारणी लागू कर दी गई है। ठंड में राहत की उम्मीद के बीच अब देखना यह होगा कि बच्चे नई टाइमिंग के साथ कितना सामंजस्य बिठा पाते हैं।
