रायगढ़: पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक काली हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ले जाकर घरघोड़ा–लैलूंगा रोड पर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर नाकेबंदी की गई।
मुख्य गेट के सामने लैलूंगा रोड पर मोटरसाइकिल रोककर तलाशी ली गई। चालक ने अपना नाम खिलावन दास महंत (28 वर्ष), निवासी डोकरबुड़ा बताया। तलाशी में उसके झोले से 126 स्ट्रीप, प्रत्येक में 8 कैप्सूल, कुल 1,008 SPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल बरामद हुए। जब्त दवाओं की कीमत ₹11,188 और मोटरसाइकिल की कीमत ₹40,000 है।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 303/25, धारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
