नई दिल्ली। दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच में आतंकी डॉक्टर शाहीन के कनेक्शन और इरादों का खुलासा हो रहा है। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़े इस मामले में शाहीन के खिलाफ पांच चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि डॉक्टर शाहीन ने भारत में मुस्लिम लड़कियों को जिहादी बनाने और महिला विंग खड़ा करने की योजना बनाई थी।
डॉक्टर शाहीन के खतरनाक इरादे
-
LTTE से प्रेरित महिला विंग
शाहीन श्रीलंका के LTTE मॉडल से प्रेरित होकर जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग खड़ा करना चाहती थी। वह लिट्टे से जुड़े लेखों का अध्ययन कर चुकी थी और पूरी तरह रेडिकलाइज्ड थी। -
दवाखाना और तहखाना योजना
दिखावे के लिए डॉक्टर शाहीन दवाखाना खोलना चाहती थी, लेकिन असल मकसद गरीब मुस्लिम लड़कियों को जिहाद की ओर ढकेलना और उनके नाम पर फंडिंग जुटाना था। इसके लिए वह तहखाने और रिक्रूट सेंटर बनाने की योजना में लगी थी। -
सीक्रेट ट्रेनिंग केंद्र की तलाश
शाहीन ने यूपी के सहारनपुर और हापुड़ में आतंकी ट्रेनिंग और कमांड सेंटर के लिए स्थान ढूंढने की कोशिश की। पाकिस्तान स्थित जैश से उसे फंडिंग भी मिल रही थी। -
भाई और संपर्कों की जांच
शाहीन के भाई डॉ. परवेज को जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद-दिल्ली में ले जाकर पूछताछ की। लखनऊ स्थित घर से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल और हार्ड डिस्क बरामद किए गए। उसके संपर्क में रहे लोग भी ATS के राडार पर हैं। -
फरीदाबाद की बड़ी बरामदगी
फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से 2,900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद हुआ। इसी रेड में शाहीन और अन्य आतंकी गिरफ्तार हुए। इसके बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए कार ब्लास्ट में 12 लोग मारे गए, जिसमें आतंकी उमर भी शामिल था।
कौन हैं डॉक्टर शाहीन?
शाहीन, लखनऊ की रहने वाली 46 साल की डॉक्टर हैं। बचपन से पढ़ाई में तेज, एमबीबीएस की डिग्री और प्रोफेसर का पद प्राप्त कर चुकी हैं। लेकिन उनका असली चेहरा आतंकवाद से जुड़ा हुआ था।
जांच एजेंसियों का मानना है कि डॉक्टर शाहीन और उनके संपर्क भारत में आतंकी नेटवर्क की रीढ़ हैं और उनके नापाक इरादों की गहराई अब धीरे-धीरे सामने आ रही है।
