दुर्ग। पुलगांव पुलिस ने फाइनेंस बैंक के एक और कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह गबन मामले में अब तक की दसवीं गिरफ्तारी है।
मामले का विवरण
पुलिस के मुताबिक, मोहित देशमुख, क्षेत्रीय प्रबंधक, ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक, शाखा दुर्ग ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि हिरन बाई साहू, ग्राम चंद्रखुरी सहित अन्य 239 ग्राहकों से लिए गए लोन की राशि लगभग 85 लाख रुपए बैंक में जमा नहीं की गई।
बैंक की जांच में पता चला कि कर्मचारियों ने यह रकम स्वयं के निजी उपयोग में खर्च कर दी। कुल गबन की राशि ₹84,98,940/- बताई गई है।
इस मामले में प्राथमिकी अप.क्र. 546/2025, थारा 420, 409, 120-बी भादवि के तहत दर्ज की गई थी।
गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई
-
पहले 6 आरोपियों को 10 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
-
इसके बाद 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
-
अब 1 और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
-
कुल मिलाकर अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
नया गिरफ्तार आरोपी
-
हरीश पोया, उम्र 28 वर्ष, चिनौरी, थाना चारामा, जिला कांकेर
