दंतेवाड़ा: कलेक्टर ने कोटवारों के रिक्त पदों की पूर्ति और राजस्व प्रकरणों की निराकरण पर दिए निर्देश

दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने का निर्देश दिया और कहा कि इन प्रकरणों की मॉनिटरिंग राज्य और संभाग स्तर पर नियमित रूप से की जाती है। उन्होंने सभी अधिकारियों से लंबित मामलों को शून्य स्तर पर लाने की अपेक्षा की।

कोटवार और पटेल पदों की भर्ती

कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि कोटवार और पटेलों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए संबंधित विभागों के बीच आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया जाए और भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।

बैठक के एजेंडे में शामिल मुख्य बिंदु

बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें शामिल थे:

  • विवादित और अविवादित नामांतरण, ग्राम नामांतरण पंजी

  • सीमांकन, बंटवारा और व्यपवर्तन

  • धारा 114 और 115 के तहत त्रुटि सुधार

  • ई-कोर्ट में न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा

  • जीर्ण-शीर्ण नक्षा नवीनीकरण और स्वामित्व योजना

  • मसाहती ग्रामों और डिजिटल हस्ताक्षरित खसरों की जानकारी

  • आधार, मोबाइल और जेंडर प्रविष्टि

  • किसान-किताब और अभिलेख शुद्धता

  • नक्शा बंटवारा, भू-अर्जन प्रकरणों की स्थिति और मुआवजा वितरण

  • लोक गारंटी, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के तहत मुआवजा स्थिति

  • बड़े खातेदारों का खाता विभाजन और भू-अभिलेख अद्यतन

अधिकारियों की मौजूदगी

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और प्रगति रिपोर्ट पेश की।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि भर्ती, प्रकरण निराकरण और भूमि संबंधी कार्यों में समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में राजस्व प्रबंधन सुचारू और प्रभावी रूप से चल सके।